लाइव न्यूज़ :

Premier League: मैनचेस्टर सिटी लगातार तीसरी बार बनी चैम्पियन, पिछले छह सीजन में पांचवीं बार जीता खिताब

By आजाद खान | Updated: May 21, 2023 07:59 IST

बता दें कि आर्सेनल एक मात्र ऐसी टीम थी जो अपनी पकड़ मैनचेस्टर सिटी पर बनाए रख सकती थी लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहे। हालांकि मैनचेस्टर सिटी को अभी तीन मैच और खेलने है लेकिन अब उसकी कोई जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश लीग पर कब्जा कर लिया है। सिटी ने 6 साल में 5वां खिताब जीता है।ऐसे में सिटी इंग्लैंड में लगातार तीन लीग जीतने वाली दूसरी टीम है।

Premier League मैनचेस्टर सिटी ने लगातार तीसरी बार और छह साल में पांचवीं बार प्रीमियर लीग जीत ली है। वे इस सीजन में इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ टीम के रुप में निकल कर सामने आए हैं। बता दें कि मैनचेस्टर सिटी ने लीग इसलिए जीता है क्योंकि आर्सेनल नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से हार गया है। मैनचेस्टर सिटी ने नॉटिंघम फॉरेस्ट में दूसरे स्थान पर रहे आर्सेनल को 1-0 से हरा दिया है और इसे के जरिए इस लीग पर कब्जा किया है। मैनचेस्टर सिटी की तरफ से ताइवो अवोनियी ने विजयी गोल दागा था जिससे वे लीग को जीत लिया था। 

गौर करने वाली बात यह है कि आर्सेनल एक मात्र ऐसी टीम थी जो अपनी पकड़ मैनचेस्टर सिटी पर बनाए रख सकती थी लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहे। हालांकि मैनचेस्टर सिटी को अभी तीन मैच और खेलने है लेकिन अब उसकी कोई जरूरत नहीं है।  पेप गॉर्डिओला की टीम एफए कप फानइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड और अगले महीने चैंपिंयंस लीग फाइनल में इंटर मिलान के साथ मैच खेलेगी।

5वीं बार जीता टाइटल 

मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग का टाइटल पांचवीं बार अपने नाम किया है। सिटी ने छह सीजन में पांच बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। बता दें कि फरवरी से सिटी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने आर्सेनल को दो बार हराया और अपने पिछले 14 मैचों में से 13 जीते है।

उधर फाइनल हफ्ते की अगर बात करे तो लगातार 11 जीत के साथ आर्सेनल का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। ऐसे में यह लग रहा था कि 2003-04 के बाद आर्सेनल टाइटल को फिर से कब्जा कर लेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मैनचेस्टर सिटी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। 

ऐसे रहा प्वाइंट टेबल

चैंपियन- मैनचेस्टर सिटी 2 नंबर पर आर्सेनल3 नंबर पर न्यूकैस्टल4 नंबर पर मैनचेस्टर यूनाइटेड5 नंबर पर लिवरपूल6 नंबर पर ब्रिघटन7 नंबर पर एस्टन विला8 नंबर पर टोटेनहम9 नंबर पर ब्रेंटफोर्ड10 नंबर पर फुलहाम 

टॅग्स :Premier LeagueफुटबॉलFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!