लाइव न्यूज़ :

मलिक PCI की नई अध्यक्ष, पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी

By भाषा | Updated: February 1, 2020 18:33 IST

रियो ओलंपिक में गोला फेंक (एफ-53 स्पर्धा) में रजत पदक जीतने वाली 49 साल की दीपा को शुक्रवार को बेंगलुरु में हुए चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। दीपा ने पीसीआई को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय पैरालंपिक में नये कार्यकाल की शुरुआत के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व अध्यक्ष राव इंदरजीत सिंह को हटाये जाने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हुए।कविंदर चौधरी और शशि रंजन को उपाध्यक्ष जबकि एम महादेवा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी दीपा मलिक भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की नयी अध्यक्ष चुनी गयी है लेकिन इसके लिए हुए चुनाव के नतीजे दिल्ली उच्च न्यायालय में एक लंबित मामले की सुनवाई के बाद मान्य होंगे।

रियो ओलंपिक में गोला फेंक (एफ-53 स्पर्धा) में रजत पदक जीतने वाली 49 साल की दीपा को शुक्रवार को बेंगलुरु में हुए चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। दीपा ने पीसीआई को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय पैरालंपिक में नये कार्यकाल की शुरुआत के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपने और भारत में पैरा खेलों में एथलीट केंद्रित दृष्टिकोण का स्वागत करने पर मैं आभार व्यक्त करना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यह बड़ा बदलाव का मौका होगा। व्यक्तिगत तौर पर मुझे उम्मीद है कि आपका समर्थन मिलना जारी रहेगा। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए तत्पर हूं।’’

पूर्व अध्यक्ष राव इंदरजीत सिंह को हटाये जाने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हुए गुरशरण सिंह भी निर्विरोध महासचिव चुने गये। कविंदर चौधरी और शशि रंजन को उपाध्यक्ष जबकि एम महादेवा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नाले नंदकिशोर बाबूराव और कांतिलाल परमार सह सचिव चुने गये है।

निर्वाचन अधिकारी आर राधा (सेवानिवृत्त जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि इस चुनाव के परिणाम दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित एक मामले के पारित होने के बाद मान्य होंगे। 

टॅग्स :दीपा मलिकखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम