लाइव न्यूज़ :

Khel Award: मोहम्मद शमी और शीतल देवी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, पुरस्कार की घोषणा, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2023 17:07 IST

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में नौ जनवरी को आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को दिया जाएगा। शमी ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। सात मैच में 24 विकेट हासिल किए थे।

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: खेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पैरा तीरंदाज शीतल देवी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

शमी ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी का नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष आग्रह किया था। शमी ने वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने केवल सात मैच में 24 विकेट हासिल किए थे।

सूची इस प्रकार है:

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)।

अर्जुन पुरस्कार: मोहम्मद शमी (क्रिकेट)

अजय रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट)

ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)

शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)

पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स)

मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)

आर वैशाली (शतरंज)

दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल (घुड़सवारी)

दीक्षा डागर (गोल्फ)

कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू (हॉकी)

पिंकी (लॉन बॉल), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह (निशानेबाजी)

अंतिम पंघाल और सुनील कुमार (कुश्ती)

अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)

नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशू)

पवन कुमार और रितु नेगी (कबड्डी)

नसरीन (खोखो)

हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश)

प्राची यादव (पैरा केनोइंग)।

ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार: कविता सेल्वराज (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार: गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हॉकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन वर्ग): जसकीरज सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)।

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023: गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (अमृतसर , ओवरआल विजेता)

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब, प्रथम उपविजता)

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (द्वितीय उपविजेता)।

खेल मंत्रालय ने इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार का फैसला करने के लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एएम खानविलकर इस समिति के प्रमुख हैं।

उनके अलावा हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता, पूर्व मुक्केबाज अखिल कुमार, महिला निशानेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय कोच शुमा शिरूर, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुर्गुंडे और पावरलिफ्टर फरमान पाशा भी समिति में शामिल हैं।

टॅग्स :Khelo India Kheloमोहम्मद शमीMohammed Shami
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

क्रिकेटमोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार देखते रह गए?, 67 साल में पहली बार, चौथे दिन 2 बार के पूर्व चैंपियन बंगाल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जेके?

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

क्रिकेटBCCI New Central Contracts: मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन बाहर?, देखिए 30 खिलाड़ी की सूची?

क्रिकेटएसआईआर हर किसी का अधिकार और यह हमारी ज़िम्मेदारी?, मोहम्मद शमी ने कहा-इससे किसी को कोई नुकसान नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम