लाइव न्यूज़ :

मैड्रिड ने एटलेटिको को इस सत्र में पहली हार का स्वाद चखाया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:26 IST

Open in App

बार्सिलोना, 13 दिसंबर (एपी) रीयाल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग फुटबॉल मुकाबले में शहर के प्रतिद्वंद्वी एटलेटिको मैड्रिड को 2-0 से हरा दिया। यह एटलेटिको मैड्रिड की 10 महीने में टूर्नामेंट में पहली हार है। इस नतीजे से शीर्ष स्थान के लिये दौड़ दिलचस्प हो गयी है।

कासेमिरो ने शनिवार को कोच जिनेदिन जिदान की टीम के लिये 15वें मिनट में गोल कर खाता खोला। इसके बाद जान ओबलाक 63वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से रीयाल मैड्रिड की टीम 2-0 से आगे हो गयी।

इस जीत से रीयाल मैड्रिड (23) शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (26) से महज तीन अंक नीचे तीसरे स्थान पर है।

एटलेटिको को अभी एक मैच खेलना बाकी है जिसमें हार दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल सोसिडाड को ऊपर बढ़ने का मौका दे देगी।

एटलेटिको को एक फरवरी को मैड्रिड से हार मिली थी जिसके बाद से उसे लगातार 26 लीग मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा।

अन्य मुकाबलों में सेविला ने गेटाफे को 1-0 से हराया। इसमें गेटाफे के डिफेंडर जाबिएर एटेजेटा आत्मघाती गोल कर बैठे।

वालेंसिया और एथलेटिक बिलबाओ के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!