लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2019: फ्री-स्टाइल रेसलर राहुल अवारे ने जीता महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, कभी कुश्ती छोड़ने का बना लिया था मन

By सुमित राय | Updated: February 20, 2019 19:12 IST

Lokmat Maharashtrian of the Year 2019: फ्री-स्टाइल रेसलर राहुल अवारे ने 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019' के लिए खेल क्षेत्र का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल अवारे ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।राहुल मेलबर्न कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में 57 किलो में गोल्ड मेडल जीता चुके हैं।रियो ओलिंपिक के लिए नहीं चुने जाने पर राहुल ने कुश्ती छोड़ने का मन बना लिया था।

फ्री-स्टाइल रेसलर राहुल अवारे ने 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019' के लिए खेल क्षेत्र का अवॉर्ड अपने नाम किया है। राहुल को ऑनलाइन वोटिंग के जरिए मिले वोट के आधार पर विजेता घोषित किया गया। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज और अनुजा पाटिल को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया। 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019' के खेल क्षेत्र के अवॉर्ड के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज और अनुजा पाटिल के अलावा महिला रेसलर भाग्यश्री निधी और तैराक ओम राजेश अवस्थी को नामित किया गया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल

राहुल अवारे ने साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किलोग्राम भार वर्ग कनाडा के स्टीवन ताकाशाही को 15-7 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। राहुल ने फाइनल मुकाबले के पहले ही मिनट में ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए ताकाहाशी को पटककर दो अंक हासिल कर लिए थे। हालांकि, अगले ही पल राहुल को संभलने का मौका नहीं देते हुए कनाडा के पहलवान ने पलटते हुए चार अंक ले लिया। इसके बाद राहुल ने भी दबाव बनाया और उन्हें रोल करते हुए छह अंक ले लिए। कनाडा के पहलवान ने भी हार नहीं मानी और राहुल को अच्छी टक्कर देते हुए दो अंक लिए और 6-6 से बराबरी कर ली।

दर्द को नजरअंदाज करते हुए जीता गोल्ड

राहुल ने भी अपनी तकनीक को अपनाते हुए एक बार फिर ताकाहाशी को पकड़ा और फिर रोल करते हुए तीन और अंक हासिल करते हुए 9-6 से बढ़त ले ली। यहां राहुल को दर्द की समस्या हुई, लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए उन्होंने वापसी की और दो अंक और हासिल किए। मुकाबले के आखिरी के कुछ सेकेंड रह गए थे और एक बार फिर राहुल ने ताकाहाशी पर शिकंजा कस 15-7 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

बना लिया था रेसलिंग छोड़ने का मन

राहुल ने भले ही साल 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड अपने नाम किया था, लेकिन साल 2016 में जब रियो ओलिंपिक के लिए टीम में नहीं चुने जाने के बाद निराश होकर इस खेल को छोड़ने का मन बना लिया था। राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'समय किसी के लिए नहीं रुकता, मेरी उम्र बढ़ रही थी और मैं कुछ महत्वूपर्ण टूर्नमेंट में नहीं खेल रहा था और मैं ओलिंपिक गेम्स में भी नहीं खेल सका।'

राहुल ने बताया था, 'मैंने फैसला किया था कि अगर मैं 2016 ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करता हूं तो ठीक, वर्ना खेल से संन्यास ले लूंगा। कुश्ती ऐसा खेल है जिसे अधिकतम उम्र 30 साल तक ही खेला जा सकता है। एक साल बाद 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल हुए जो चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया और मैं चुन लिया गया।'

राहुल पहले भी जीत चुके हैं मेडल

2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल राहुल का पहला कॉमनवेल्थ मेडल था, लेकिन वो अतंरराष्ट्रीय स्तर पर अपने होने का अहसास दुनिया को पहले भी करा चुके थे। राहुल ने मेलबर्न कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में 57 किलो में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलवा एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में के  57 किलों में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं।

राहुल के पिता भी हैं पहलवान

राहुल अवारे के पिता बालासाहेब खुद भी एक पहलवान ही हैं। वह लगभग 40 लोगों को अपने ट्रेनिंग सेंटर में मुफ्त में पहलवानी सिखाते हैं। इस ट्रेनिंग सेंटर का नाम जय हनुमान व्यायामशाला है, जो महाराष्ट्र के बीड़ जिले के पटोदा में बनी है।

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डराहुल अवारे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारतLMOTY 2026: 'महाराष्ट्र अगले दो साल में यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था से बड़ा बनेगा', मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!