लाइव न्यूज़ :

लीवरपूल का ईपीएल में घरेलू मैदान पर 68 मैच का अजेय अभियान थमा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 09:53 IST

Open in App

लीवरपूल, 22 जनवरी (एपी) लीवरपूल का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को घरेलू मैदान एनफील्ड पर 68 मैचों का अजेय अभियान थम गया जब टीम को बर्नले के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इस हार से लीवरपूल की खिताब के बचाव की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

मैच का एकमात्र गोल एश्ले बार्नेस ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर किया। गोलकीपर एलिसन बेकर ने बार्नेस को गिरा दिया था जिसके बाद यह पेनल्टी मिली थी।

बर्नले इसके साथ ही अप्रैल 2017 से एनफील्ड में ईपीएल मैच जीतने वाली पहली मेहमान टीम बना।

बर्नले की 1974 से लीवरपूल में यह पहली जीत है। इस हार के बाद लीवरपूल की टीम शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड से छह अंक पीछे है। टीम पिछले चार मैचों में गोल करने में नाकाम रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!