लाइव न्यूज़ :

Lionel Messi's black cloak: फीफा विश्व कप जीत के बाद लियोनेल मेसी को ओढ़ाए गए काले लबादे का इतिहास, जानें क्या है, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: December 22, 2022 16:19 IST

Lionel Messi's black cloak: कई प्रशंसकों ने सवाल किया कि अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल स्टार को अरेबियन लबादे में क्यों लपेटा गया था, कुछ ने कहा कि इसने "एक यादगार क्षण को बर्बाद कर दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देक़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल स्टार के कंधों पर एक काला लबादा ओढ़ा दिया, जिसे "बिष्ट" कहा जाता है।यात्रा कोट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था क्योंकि वे विभिन्न मौसमों के दौरान यात्रा करते थे।यह शब्द स्वयं फ़ारसी से निकला है और इसका शाब्दिक अनुवाद "किसी की पीठ पर" है।

Lionel Messi's black cloak: विश्व कप फुटबॉल की ट्राफी उठाने के लिए लियोनेल मेसी के मंच पर आने से पहले, क़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल स्टार के कंधों पर एक काला लबादा ओढ़ा दिया, जिसे "बिष्ट" कहा जाता है।

काला लबादा ओढ़े मेसी की तस्वीरें, जिसे कुछ लोगों के अनुसार शायद उनकी राष्ट्रीय जर्सी को छिपाने के लिए पहनाया गया था, ने दुनिया भर में भ्रम पैदा कर दिया। कई प्रशंसकों ने सवाल किया कि अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल स्टार को अरेबियन लबादे में क्यों लपेटा गया था, कुछ ने कहा कि इसने "एक यादगार क्षण को बर्बाद कर दिया।"

बिष्ट क्या है ? और इसका क्या महत्व है ? युगों से एक लबादा मध्य पूर्वी सांस्कृतिक परंपराओं के एक विद्वान के रूप में, मुझे पता है कि बिष्ट की उत्पत्ति पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व की है। खानाबदोश चरवाहों और बेडौंस की त्वचा की रक्षा के लिए इसे शुरू में एक यात्रा कोट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था क्योंकि वे विभिन्न मौसमों के दौरान यात्रा करते थे।

यह शब्द स्वयं फ़ारसी से निकला है और इसका शाब्दिक अनुवाद "किसी की पीठ पर" है। अरबी में इसे "अबा" भी कहा जाता है, बिष्ट पारंपरिक रूप से ऊंट के बालों और बकरी के फर से बना एक लंबा, हाथ से बुना हुआ लबादा होता है। इसके तंतुओं को विशेष रूप से कठोर रेगिस्तानी जलवायु के लिए तैयार किया जाता था - ठंडा और गर्म दोनों।

कपड़े की एक साथ कताई और बुनाई की प्रक्रिया - आमतौर पर काला, भूरा, बेज या ग्रे - इसे हवा गुजरने देने के योग्य बनाती है। समय के साथ, दर्जी ने कपड़े में विशेष चीजें जोड़ना शुरू कर दिया, जैसे कि हाथ से काता हुआ सोना या चांदी। ट्रिम, जिसे "जरी" कहा जाता है, को रेशम के साथ कीमती धातुओं की तारों से जोड़कर बनाया जाता है, जो इसे स्थायी चमक देने के काम आता है।

गणमान्य लोगों द्वारा या विशेष अवसरों पर पहने जाने वाले लबादे यात्रा के लबादों से अलग होते हैं और जरी ही उनके बीच अंतर की पहचान है। छठी शताब्दी में पैगंबर मुहम्मद के समय तक, फ़ारसी और बाद में अरब साम्राज्यों की विजय में युद्ध के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले सैनिकों और जनरलों को बिष्ट से ढक दिया जाता था।

कपड़ा जितना अधिक पारदर्शी होगा और जरी जितनी चमकीली होगी, सम्मान उतना ही अधिक होगा। संयुक्त अरब अमीरात और कतर जैसे देशों में, जो 1900 के दशक की शुरुआत में बने थे, शाही परिवार के लोग और राजनेता, जिन्हें अल मलाकी कहा जाता है, अक्सर अधिक अलंकृत बिष्ट पहनते थे।

संस्कृति और शैली का अर्थ आज, बिष्ट के कई प्रकार और स्तर हैं, जिनकी कीमत कुछ सौ से लेकर कुछ सौ हज़ार अमेरिकी डॉलर तक है। जबकि सिलाई मशीन के आविष्कार ने इन लबादों के बड़े पैमाने पर उत्पादन की सुविधा प्रदान की, रॉयल्टी, गणमान्य व्यक्ति और शेख केवल हस्तनिर्मित, बुने हुए और चुनींदा बिष्ट पहनते हैं।

दुनिया भर में फैशन और बाहरी कपड़ों की तरह, मध्य पूर्वी कपड़े जैसे बिष्ट या फारस की खाड़ी में कई अरबों द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक सफेद वस्त्र, जिन्हें "दिश दाशा" कहा जाता है, एक स्टेटस सिंबल हैं। कतरियों के लिए, फीफा विश्व कप के स्टार मेसी को उनके सबसे सम्मानित कपड़ों से ढकना, अपनी संस्कृति - और विश्व कप खेलों के भू-राजनीतिक महत्व - को दुनिया के साथ साझा करने का एक अवसर था।

टॅग्स :लियोनेल मेसीफीफा विश्व कपQatarफीफाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट को बनाया निशाना, कई मिसाइलें दागी; ट्रंप ने किया रिएक्ट

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!