लाइव न्यूज़ :

भारत में महिला फुटबॉल के खेल का स्तर बढ़ रहा है: विजयन

By भाषा | Updated: December 10, 2021 15:10 IST

Open in App

कोझिकोड, 10 दिसंबर भारतीय फुटबॉल के पूर्व दिग्गज आईएम विजयन ने ब्राजील के हालिया दौरे पर राष्ट्रीय महिला टीम के प्रदर्शन को शानदार करार देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने से देश में खेल के विकास में मदद मिलेगी।

 भारत ने 20 जनवरी से छह फरवरी तक मुंबई और पुणे में होने वाले एएफसी (एशियाई फुटबॉल महासंघ) महिला एशियाई कप की तैयारी के तहत चार देशों के टूर्नामेंट में ब्राजील, चिली और वेनेजुएला के खिलाफ खेला था।

भारत हालांकि अपने तीनों मैच हार गया था, लेकिन दौरे का मुख्य आकर्षण एक गोल था जो टीम ने इस खेल की महाशक्ति माने जाने वाले ब्राजील के खिलाफ किया था।

भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान विजयन ने कहा, ‘‘ भारत ने ब्राजील के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखाया वह प्रभावशाली था। हमने विश्व स्तर पर शीर्ष टीम के खिलाफ एक गोल किया जो दर्शाता है कि भारत में महिला फुटबॉल का स्तर बढ़ रहा है।’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से जारी विज्ञप्ति में इस 52 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हमारी टीम में काफी सुधार हुआ है और महासंघ भी उन्हें बहुत जरूरी अनुभव देने की पूरी कोशिश कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत अगले साल एशियाई कप की मेजबानी कर रहा है और हर कोई टीम में जगह बनाने और अच्छी फुटबॉल खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय फुटबॉल को एक साथ आगे ले जाने के लिए हर कोई महिला फुटबॉल के विकास में योगदान दे रहा है।’’

भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एम सुरेश ने भी विजयन की बातों का समर्थन किया।  

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय महिला टीम अब अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शीर्ष टीमों के खिलाफ उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह देखने लायक था।’’

यह दोनों खिलाड़ी सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के अंतिम दिन महिला खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए उपस्थित थे।

इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन मणिपुर ने गुरुवार को बेहद रोमांचक फाइनल में रेलवे को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना 21वां राष्ट्रीय खिताब हासिल किया।

विजयन ने कहा, ‘‘कोविड-19 के खतरे  के बाद भी एआईएफएफ और केरल सरकार ने जिस तरह से  चैंपियनशिप का आयोजन किया है, वह काबिले तारीफ है। यह दिखाता है कि हर कोई भारतीय फुटबॉल के विकास के लिए कैसे काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!