लाइव न्यूज़ :

लेवांटे ने रीयाल मैड्रिड को बराबरी पर रोका, एटलेटिको फिर जीता

By भाषा | Updated: August 23, 2021 09:44 IST

Open in App

मैड्रिड, 23 अगस्त (एपी) मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एल्ची को 1-0 से हराया लेकिन रीयाल मैड्रिड को लेवांटे से 3-3 से ड्रा खेलना पड़ा।लेवांटे को लगभग आखिरी दस मिनट अपने मुख्य गोलकीपर के बिना खेलने पड़े लेकिन उसने रीयाल मैड्रिड को इसका फायदा नहीं उठाने दिया। दूसरी तरफ एटलेटिको इस सत्र में अपने पहले दोनों मैच जीतने वाली पहली टीम बन गयी। लेवांटे के गोलकीपर आइतोर फर्नाडिस को 87वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया। उनकी जगह डिफेंडर रूबेन वेजो ने गोलकीपर की भूमिका निभायी क्योंकि उनकी टीम पहले ही पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों को उतार चुकी थी। रीयाल मैड्रिड की तरफ से गेरेथ बेल ने पांचवें मिनट में पहला गोल किया लेकिन मध्यांतर के बाद दो अवसरों पर वह पीछे चल रहा था। ऐसे में विनीसियस जूनियर ने 73वें और 85वें मिनट में गोल करके टीम को एक अंक दिलाया। लेवांटे की तरफ से रोजर मार्टी (46वें), जोस कंपाना (57वें) और रोबर पियरे (79वें मिनट) ने गोल किये।लुई सुआरेज की अनुपस्थिति में एंजेल कोरिया ने फिर से एटलेटिको की जीत में अहम भूमिका निभायी। कोरिया ने पहले हाफ में गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। यह उनका दो मैचों में तीसरा गोल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या है 'कोरियन लव गेम'? जिसकी लत ने ले ली 3 बहनों की जिंदगियां, पुलिस का खुलासा

भारतUP Triple Suicide: गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों की चौंकाने वाली मौत से 'कोरियन लव गेम' का क्या संबंध है?

भारततीरंदाजी विश्व कप 2025ः रजत और कांस्य पदक जीता, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल

विश्वLa Liga 2024-25: 36 मैच, 27 जीत और 85 अंक से साथ 28वीं बार ला लीगा खिताब पर कब्जा, 17 साल के यमल ने किया शानदार प्रदर्शन

विश्वचिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड को 3-2 से हराकर बार्सिलोना चैंपियन, रिकॉर्ड 32वां कोपा डेल रे खिताब पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!