लाइव न्यूज़ :

बीते तीन साल में खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न के कुल 23 मामलों की शिकायत की

By भाषा | Updated: February 3, 2020 19:10 IST

पिछले तीन साल और चालू वर्ष के दौरान साई में प्रशिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ में यौन उत्पीड़न के कुल 23 मामलों की शिकायत की।

Open in App
ठळक मुद्देरीजीजू ने बताया कि ऐसे मामलो में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साई और लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में यौन उत्पीड़न के कुल 41 मामले सामने आए हैं

पिछले तीन साल और चालू वर्ष के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में यौन उत्पीड़न के कुल 23 मामलों की शिकायत की गई। युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राज्यसभा को सोमवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने पिछले तीन साल और चालू वर्ष के दौरान साई में प्रशिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ में यौन उत्पीड़न के कुल 23 मामलों की शिकायत की। रीजीजू ने बताया कि ऐसे मामलो में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि साई ने तीन अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी। एक अधिकारी को मामूली दण्ड भी लगाया गया। दो अधिकारियों के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए तथा शिकायतकर्ताओं ने चार शिकायतें वापस ले लीं। रीजीजू ने बताया कि शेष 13 मामलों में मौजूदा नियम के अनुसार काफी आगे तक जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि साई के अंतर्गत आने वाले सभी प्रशिक्षण केंद्रों में उनकी अपनी आतंरिक शिकायत समितियां या वैकल्पिक मंच हैं जहां महिलाएं ऐसे मामलों में संपर्क कर सकती हैं।

रीजीजू ने बताया कि साई ने यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई कदम उठाए हैं। एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में रीजीजू ने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए एक समिति गठित की है उन्होंने बताया कि मंत्रालय में यौन उत्पीड़न का कोई मामला नहीं है लेकिन उसके अंतर्गत आने वाले संगठनों ... राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (आरजीएनआईवाईडी), साई और लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में यौन उत्पीड़न के कुल 41 मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :किरेन रिजिजूखेलखेलो इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!