लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई शीर्षक्रम के पास वापसी का आखिरी मौका

By भाषा | Updated: October 21, 2021 13:09 IST

Open in App

शारजाह, 21 अक्टूबर सुपर 12 में जगह बना चुकी श्रीलंकाई टीम के पास शुक्रवार को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच में अपनी शीर्षक्रम की बल्लेबाजी में सुधार का आखिरी मौका होगा ।

पूर्व चैम्पियन श्रीलंका ने नामीबिया और आयरलैंड को आसानी से हराकर सुपर 12 में जगह बना ली लेकिन कुसल परेरा और दिनेश चांदीमल का खराब फॉर्म टीम के लिये चिंता का सबब बना हुआ है । दोनों दो मैचों में 11 . 11 रन ही बना सके । अब सुपर 12 में मजबूत टीमों के खिलाफ इस तरह के प्रदर्शन से दाल नहीं गलने वाली ।

अब श्रीलंका पर क्वालीफिकेशन का दबाव नहीं है तो उसके बल्लेबाजों के पास खुलकर खेलने का मौका होगा ।

तेज गेंदबाज चमिका करूणारत्ने और दुष्मंत चामीरा ने अनुशासित गेंदबाजी की है जबकि स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी फॉर्म में हैं ।उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के जौहर दिखाते हुए आयरलैंड के खिलाफ 71 रन बनाये । आफ स्पिनर महीष थीकशाना के साथ वह फिरकी के जौहर दिखाने को बेताब होंगे ।

अविष्का फर्नांडो ने चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी । भानुका राजपक्षा को साबित करना होगा कि वह सही मायने में मैच विनर हैं ।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पास यह किसी शीर्ष टीम के खिलाफ अनुभव हासिल करने का मौका है । अभी तक वह अपना शीर्ष प्रदर्शन नहींकर सके हैं ।

गेंदबाजों की अनुभवहीनता का खामियाजा उसे नामीबिया के खिलाफ भुगतना पड़ा जब डेविड वीसे ने अकेले दम पर मैच उनसे छीन लिया । बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडाउड को छोड़कर कोई प्रभावित नहीं कर सका है ।रियान टेन डोइशे का खराब फॉर्म टीम को खल रहा है ।

टीमें :

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल जनित परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डिसिल्वा, पथुम निसंका, चरिथ असालंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिन्दु हसारंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश थेकशाना और बिनुरा फर्नांडो।

नीदरलैंड: पीटर सीलार (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, फिलिप बोइसेवेन, बेन कूपर, बास डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स, ब्रैंडन ग्लोवर, फ्रेड क्लासेन, स्टीफन मायबर्ग, मैक्स ओ'डॉड, रियान टेन डोइशे, लोगान वैन बीक, टिम वान डेर गुग्टेन, रूलोफ वैन डेर मेर्वे और पॉल वैन मीकेरेन।

मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!