लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी आखिर में संयुक्त 62वें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: January 18, 2021 15:34 IST

Open in App

होनोलूलू, 18 जनवरी अनिर्बान लाहिड़ी ने पीजीए टूर के सोनी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दिन चार ओवर 74 का खराब कार्ड खेला जिससे वह आखिर में संयुक्त 62वें स्थान पर रहे।

इस भारतीय गोल्फर ने 2015 में हीरो इंडियन ओपन जीतने के बाद कोई खिताब अपने नाम नहीं किया। उन्होंने दूसरे और तीसरे दौर में 65 और 64 का कार्ड खेला था। वह तीसरे दिन के आखिर में संयुक्त 17वें स्थान पर थे लेकिन चौथे दौर के खराब प्रदर्शन के कारण काफी नीचे खिसक गये।

लाहिड़ी ने दिन के बाद कहा, ‘‘मैं आखिरी दिन के प्रदर्शन से निराश हूं। मैं अच्छा खेल रहा था और इसलिए मुझे रविवार को इस तरह के खेल की उम्मीद नहीं थी। तब भी मेरे लिये कुछ सकारात्मक पहलू रहे। ’’

इस बीच केविन ना ने 18वें होल में बर्डी बनाकर क्रिस किर्क और जोकिन नीमैन को एक शॉट से पीछे छोड़कर अपने करियर का पांचवां पीजीए टूर खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!