लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: 2 साल की उम्र में एक्सीडेंट में गंवाई पैर की पांचों उंगलियां, खिलाड़ी बन खुद ही नहीं दूसरों को भी जिताया मेडल

By सुमित राय | Updated: August 6, 2018 16:47 IST

#KuchhPositiveKarteHain: 27 साल के अमोल ने एक दुर्घटना में अपने दाहिने पैर की सभी उंगलियों को खो दिया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

Open in App

अगर दिल में चाहत हो तो इंसान कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के रंगोली गांव के रहने वाले अमोर संखन्ना ने। 27 साल के अमोल ने एक दुर्घटना में अपने दाहिने पैर की सभी उंगलियों को खो दिया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और आज उनकी पहचान एक क्रिकेटर, एक एथलीट और एक स्पोर्टस टीचर के रूप में है।

अमोल ने बताया कि मेरा घर गांव की मुख्य सड़क के किनारे है और जब मैं दो साल का था, तब खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया और राज्य परिवहन की बस मेरे पैर के ऊपर से गुजर गई। इस घटना के बाद मैंने पैर की पांचों उंगलियों को गंवा दिया।

अमोल को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था और उन्होंने अपने इस शौक को ही अपना पैशन बना लिया। सबको हैरानी तब हुई जब उन्होंने क्रिकेट की ट्रॉफी जीती। अमोल ने फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन करने के बाद पड़ोस के गांव के स्कूल और जूनियर कॉलेज में स्पोर्टस टीचर के रूप में काम करने लगे।

अमोल बताते हैं कि उन्होंने एथलेटिक्स के बारे में कभी सोचा नहीं था, लेकिन एक दिन क्रिकेट कोच अतुल धनावड़े ने एथलीट बनने के लिए कहा। यह कठीन काम था, लेकिन दौड़ना मुझे अच्छा लगा।

कोच के सपोर्ट के बाद अमोल ने एथलेटिक्स में हाथ आजमाया और वहां भी सफल हुए। उन्होंने अब तक अपने एक दशक के करियर में 100 मीटर, 200 मीटर, 4*100 मीटर और 4*400 मीटर रिले में नेशनल लेवल पर पांच मेडल जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टेट लेवल पर 20 से ज्यादा मेडल जीते हैं, जिसमें 10 गोल्ड मेडल हैं। इसके अलावा साल 2013 में अमोल की टीम ने मुंबई में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट भी जीत चुकी है।

अमोल अब बच्चों को एथलेटिक्स और बैडमिंटन की ट्रेनिंग देते हैं। पिछले तीन साल में उनकी ट्रेनिंग में बच्चो ने 7 नेशनल और 10 स्टेल लेवल के मेडल जीत चुके हैं। अमोल बताते हैं वो ट्रेनिंग की शुरुआत सुबह 5 बजे से करते हैं और दो घंटे ट्रेनिंग देते हैं। फिर शाम 5 बजे ट्रेनिंग की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा वो हर सप्ताह कोल्हापुर सिटी जाते हैं और 30 विकलांग बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं।

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम