लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पॉजिटिव मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 मई भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जो कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद अपने घर में पृथकवास में थे।

उनके बेटे और शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 91 साल के मिल्खा सिंह को बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने घर में पृथकवास में थे।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मिल्खा की हालत स्थिर है।

जीव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे, इसलिये हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि उनके पैरामीटर (स्वास्थ्य संबंधित मापदंड) ठीक दिख रहे हैं, लेकिन हमने सोचा कि उन्हें भर्ती करना ही सुरक्षित होगा क्योंकि अस्पताल में वह सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। ’’

जीव अपने पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को दुबई से यहां पहुंचे।

मिल्खा सिंह ने रिपोर्ट आने के बाद बताया था कि दो घरेलू सहायकों के वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार ने जांच करायी। उन्होंने कहा था, ‘‘बुधवार को केवल मैं पॉजिटिव आया जिससे मैं हैरान हूं। ’’

उनकी पत्नी निर्मल कौर सहित परिवार के अन्य सदस्यों में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!