लाइव न्यूज़ :

कोहली सबसे तेजी से 23000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:10 IST

Open in App

भारतीय कप्तान विराट कोहली गुरूवार को सबसे तेजी से 23000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए । कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन अपने कैरियर की 490वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया । भारतीय कप्तान को ओली रॉबिनसन ने 50 के स्कोर पर आउट कर दिया जो टेस्ट क्रिकेट में उनका 27वां अर्धशतक था । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं । उनके बाद कुमार संगकारा (28016) और रिकी पोंटिंग (27483) का नंबर है । कोहली सातवें नंबर पर है जबकि छठे नंबर पर राहुल द्रविड़ (24208) हैं । 32 वर्ष के कोहली ने तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक की औसत से रन बनाये हैं ।उन्होंने 96 टेस्ट में 13646 रन बनाये हैं जबकि 254 वनडे में 13061 रन उनके नाम हैं ।।वह 89 टी20 मैचों में 2272 रन बना चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!