लाइव न्यूज़ :

किरेन रिजिजू ने वुशु गेम्स में खिलाड़ियों को चीन का वीज़ा न देने पर कहा, " यह जज्बे और नियम का उल्लंघन है"

By आकाश चौरसिया | Updated: September 22, 2023 16:42 IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन में होने जा रहे एशियन गेम्स में अरुणाचल प्रदेश के एथलीट्स को वीज़ा न देने पर कड़ी निंदा की है। चीन के हांगझू में 19 वां एशियन वुशु गेम होने जा रहा है। चीन ने इसमें शामिल होने के लिए अरुणाचल के खिलाडियों को वीजा नहीं दिया जिससे विवाद पैदा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिजिजू ने चीन में अरुणाचल प्रदेश के एथलीट्स को वीज़ा न देने पर कड़ी निंदा कीचीन के हांगझू में 19 वां एशियन वुशु गेम होने जा रहा हैकार्यकारी अध्यक्ष रणधीर सिंह ने हम इस बात को चीनी सरकार के समक्ष रख रहे हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन में होने जा रहे एशियन गेम्स में अरुणाचल प्रदेश के एथलीट्स को वीज़ा न देने पर कड़ी निंदा की है। चीन के हांगझू में 19 वां एशियन वुशु गेम होने जा रहा है। चीन ने इसमें शामिल होने के लिए अरुणाचल के खिलाडियों को वीजा नहीं दिया जिससे विवाद पैदा हो गया है।

 पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर तल्ख टिप्पणी कर लिखा है कि अरुणाचल प्रदेश कोई विवादित क्षेत्र नहीं है बल्कि यह भारत की परिधि में आने वाला अभिन्न अंग है। उन्होंने आगे कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश के निवासियों और वहां की भूमि पर किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी दावे का कड़ा विरोध करते हैं।  

एशिया की ओलंपिक काउंसिल के एथिक्स कमेटी अध्यक्ष वेई जिजहोंग ने दावा किया है कि भारतीय खिलाड़ियों को चीन में आने के लिए वीज़ा दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय एथलिट्स को पहले चीन में आने की अनुमति और वीज़ा मिल चुका है। यही नहीं चीन ने वीजा देने से मना नहीं किया है। दुर्भाग्यपूर्ण की बात यह है कि इन खिलाड़ियों ने अब तक वीज़ा स्वीकार नहीं किया है। 

एथिक्स कमेटी प्रेसिडेंट ने आगे बताया कि यह समस्या ओसीए की नहीं है क्योंकि चीन ने सभी वुशु खिलाड़ियों के साथ समझौता किया है जो भी खिलाड़ी प्रदर्शन करने के लिए योग्य हैं उनका चीन स्वागत करने के लिए तैयार है। यह बात काफी स्पष्ट है। उन्होंने अपनी बात पर मुखर होकर कहा कि वीज़ा सभी को दिया जा चुका है। 

चीन में तीन भारतीय वुशु खिलाड़ियों को वीज़ा न दिये जाने की बात पर ओसीए के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा, "मैंने कल ही वर्किंग ग्रुप के साथ बैठक की थी और इस मुद्दे पर हमने बात की थी।" रणधीर ने बताया कि हम इस बात को चीनी सरकार के समक्ष रख रहे हैं। इस पर लगातार चर्चा जारी है। हम ओसीए की ओर से हैं और हम अपने प्रयास लगातार कर रहे हैं।"

बता दें कि वुशु एक तरह का मार्शल आट्र्स है। इस खेल का एक लंबा इतिहास है जो चीन से जुड़ा हुआ है। इसका अस्तित्व 1949 से बना हुआ है जो पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट्स का आधुनिक रूप है। 

टॅग्स :किरेन रिजिजूचीनभारतएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!