लाइव न्यूज़ :

केन्या के मैराथन धारक केल्विन किप्टम की सड़क हादसे में हुई मौत, महज 24 साल की उम्र में बनाये थे कई विश्व रिकॉर्ड

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 12, 2024 09:09 IST

एथलेटिक्स की दुनिया में रविवार को उस समय हाहाकार मच गया, जब केन्या की मैराथन सनसनी केल्विन किप्टम अपने कोच के साथ एक घातक दुर्घटना में मारे गये।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्या के मैराथन सनसनी केल्विन किप्टम अपने कोच के साथ एक घातक दुर्घटना में मारे गयेइस हादसे से 24 साल के इस खिलाड़ी का सुनहरा करियर अचानक समाप्त हो गयाकेल्विन किप्टम जल्द ही पेरिस में अपने ओलंपिक पदार्पण की योजना बना रहे थे

नैरोबी: एथलेटिक्स की दुनिया में रविवार को उस समय त्रासदी मच गई, जब केन्या के मैराथन सनसनी केल्विन किप्टम अपने कोच के साथ रिफ्ट वैली में एक घातक दुर्घटना का शिकार हो गए। मैराथन विश्व रिकॉर्ड धारक का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने वाले 24 साल के इस खिलाड़ी की मौत से उसका सुनहरा करियर अचानक समाप्त हो गया।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार किप्टम ने शिकागो मैराथन में आश्चर्यजनक रूप से विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रचा था और अपने हमवतन एलियुड किपचोगे को पीछे छोड़ दिया था। सात सबसे तेज मैराथन दौड़ में से तीन बार अपने नाम करने के साथ किप्टम ने वो दौड़ दो घंटे से कम समय में पूरी करके बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उसके बाद से वह पेरिस में अपना ओलंपिक पदार्पण करने की भी योजना बना रहे थे।

किप्टम के दुखद निधन की खबर से एथलेटिक्स जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हार्दिक संवेदना व्यक्त की। कोए ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए किप्टम को एक असाधारण एथलीट बताया जो अपने पीछे एक अमिट विरासत छोड़ गया है।

कोए ने एक बयान में कहा, "केल्विन किप्टम और उनके कोच गेरवाइस हाकिज़िमाना की विनाशकारी क्षति के बारे में जानकर हम स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हम सभी विश्व एथलेटिक्स की ओर से उनके परिवारों, दोस्तों, टीम के साथियों और केन्याई राष्ट्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

हादसे के मामले में केन्या की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार घातक दुर्घटना देर शाम रिफ्ट वैली में हुई, जहां किप्टम अपने रवांडा कोच और एक साथी के साथ गाड़ी चला रहा था। किप्टम और उनके कोच दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे यात्री शेरोन कोस्गे को गंभीर चोटें आईं और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :KenyaखेलSports
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम