लाइव न्यूज़ :

ओलपिक महिला मैराथन में शीर्ष दो स्थान पर कीनिया की धावकों का कब्जा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 13:33 IST

Open in App

सापोरो (जापान) सात अगस्त (एपी) ओलंपिक महिला मैराथन स्पर्धा में कीनियाई धावकों का दबदबा रहा जहां पेरेस जेपचिरचिर और ब्रिगिड कोसेगी ने शनिवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये।

सापोर में इस स्पर्धा को देखने के लिए दर्शक मौजूद थे जो धावकों की हौसला अफजाई कर रहे थे लेकिन गर्मी और उमस भरे मौसम में उनके लिए स्थिति काफी मुश्किल थी।

जेपचिरचिर ने दो घंटे 27 मिनट और 20 सेकेंड का समय लिया जो उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 10 मिनट अधिक है। गर्मी और उमस भरे मौसम में हालांकि यह प्रदर्शन भी उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए काफी था।

विश्व रिकार्डधारी ब्रिगिड कोसेगी ने दो घंटे 27 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया।

अमेरिका की मौली सीडल (दो घंटे 27 मिनट और 46 सेकेंड ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता।

गर्मी के असर को कम करने के लिए स्पर्धा को निर्धारित समय से एक घंटे पहले सुबह छह बजे शुरू किया गया था।

जेपचिरचिर ने कहा, ‘‘यहां काफी गर्मी थी। मौसम की चुनौतियों के बीच भी यह अच्छा प्रदर्शन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!