लाइव न्यूज़ :

भारत को लगा बड़ा झटका, आईओए ने रद्द की कराटे संघ की मान्यता

By भाषा | Updated: January 7, 2020 17:36 IST

आईओए ने 30 दिसंबर को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान यह फैसला किया, लेकिन विश्व कराटे महासंघ (डब्ल्यूकेएफ) को सोमवार को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजा गया।

Open in App

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने संविधान और दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिये भारतीय कराटे संघ (केएआई) की मान्यता रद्द कर दी। आईओए ने 30 दिसंबर को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान यह फैसला किया लेकिन विश्व कराटे महासंघ (डब्ल्यूकेएफ) को सोमवार को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजा गया।

आईओए ने पत्र में लिखा, ‘‘आईओए की एजीएम में भारत में कराटे के संचालन संबंधी मसले पर चर्चा की गयी। आईओए ने केएआई को आठ अगस्त 2017 को कार्यकारी परिषद-आम सभा से मंजूरी की शर्त पर मान्यता दी थी। केएआई की मान्यता को मंजूरी अब भी लंबित थी क्योंकि पिछले दो वर्षों से उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।’’

डब्ल्यूकेएफ सीईओ सारा वोल्फ को भेजे गये पत्र में कहा गया है, ‘‘एजीएम के दौरान इस पर सहमति जतायी गयी कि संविधान के सिद्वांतों और उसके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी राष्ट्रीय महासंघ को भारत में ओलंपिक अभियान का हिस्सा नहीं होना चाहिए। आईओए ने सर्वसम्मति से केएआई की मान्यता खत्म करने और उससे नाता तोड़ने का फैसला किया।’’

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!