लाइव न्यूज़ :

kabaddi Asian Championship 2023: फाइनल में ईरान को 42-32 से हराया, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने 8वीं बार खिताब पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 19:43 IST

kabaddi Asian Championship 2023: ईरान ने मैच में आक्रामक शुरुआत की लेकिन भारतीय खिलाड़ियों उन्हें दबदबा बनाने का मौका नहीं दिया। भारतीय कप्तान पवन सहरावत ने ईरान को ऑल आउट कर टीम को 10-4 कर बढ़त दिला दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत का आठवां खिताब था।ईरान को 42-32 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा।  भारत ने इसके बाद अपनी बढ़त को बनाये रखते हुए जीत दर्ज कर ली।

kabaddi Asian Championship 2023: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को यहां रोमांचक फाइनल में ईरान को 42-32 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा।   यह महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत का आठवां खिताब था।

ईरान ने मैच में आक्रामक शुरुआत की लेकिन भारतीय खिलाड़ियों उन्हें दबदबा बनाने का मौका नहीं दिया। भारतीय कप्तान पवन सहरावत ने ईरान को ऑल आउट कर टीम को 10-4 कर बढ़त दिला दी। भारत ने दबाव बनाये रखा और मध्यांतर से पहले ईरान को दूसरी बार ऑल आउट कर 23-11 की बढ़त बना ली। ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह ने अपनी टीम को वापसी कराने की कोशिश की लेकिन टीम एक और बार ऑल-आउट से 14-33 से पिछड़ गयी।

भारत ने इसके बाद अपनी बढ़त को बनाये रखते हुए जीत दर्ज कर ली। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया, ‘‘ ईरान के खिलाफ फाइनल में 42-32 की जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा। पूरी टीम को इसका श्रेय जाता है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।’’ भारतीय टीम ने 2017 में इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। 

टॅग्स :Kabaddi Leagueटीम इंडियाTeam India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!