लाइव न्यूज़ :

जीतू राय ने नए रिकॉर्ड के साथ जीता 50 मीटर पिस्टल का गोल्ड मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 30, 2017 10:42 IST

भारत के स्टार निशानेबाज जीतू राय ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 50 मीटर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

स्टार निशानेबाज जीतू राय ने 61वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के 50 मीटर पिस्टल इवेंट में नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। जीतू ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में पुरुषों के 50 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीतते हुए नए साल की तैयारियों के बेहतरीन संकेत दिए।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जीतू ने अपने 24वें शॉट में 10.8 का शॉट लगाते हुए 233 अंक का स्कोर अर्जित करते हुए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के सोथ गोल्ड मेडल जीता। नेवी के ओमकार सिंह (222) और सेना के जय सिंह (198.4) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पिछले महीने दिल्ली में 222.9 अंकों के साथ रिकॉर्ड बनाने वाले ओएनजीसी के अमनप्रीत सिंह 146.8 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। 

जीतू ने ओमप्रकाश ओमप्रकाश मिथेरवाल और जय के साथ मिलकर इस इवेंट का टीम गोल्ड भी जीता। इन तीनों ने मिलकर 1658 अंक अर्जित करते हुए गोल्ड जीता। एयरफोर्स की टीम (1626) ने सिल्वर और पंजाब (1624) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

जीतू 559 अंक अर्जित करते हुए क्वॉलिफिकेशन स्कोर में भी शीर्ष पर रहे, जबकि अमनप्रीत (553), ओमप्रकाश मिथेरवाल (सेना, 553), रवींद्र (एयर फोर्स, 551), राजकंवर सिंह संधू (पन, 550), ओमकार (549), जय (547) और गुरपाल सिंह (547) ने अगले सात स्थानों पर जगह बनाई।

जूनियर वर्ग में, पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा शॉट ने फाइनल में 226.5 अंक अर्जित करते हुए गोल्ड जीता। उनका साथी खिलाड़ी सुरिंदर सिंह ने 221.9 अंकों के साथ सिल्वर जबकि हरियाणा के अनमोल जैन ने 205.1 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

टॅग्स :जीतू रायनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!