लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए शूटिंग दल की घोषणा, जीतू राय-गगन नारंग समेत इन पर होगा दारोमदार

By विनीत कुमार | Updated: January 30, 2018 19:11 IST

ग्लासगो में 2014 के खेलों में जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत के 27 सदस्यीय शूटिंग दल की घोषणा कर दी गई है। इस दल में गगन नारंग, जीतू राय और अपूर्वी चेंदेला जैसे दिग्गजों को शामिल किया गया है। नेशनल राइफल एसोसिएश ऑफ इंडिया (NRAI) की ओर से घोषित किए गए 27 सदस्यीय दल में 25 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। भारत ने इससे पहले 2014 में ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 20 सदस्यीय शूटिंग दल भेजा था। उस समय भारत के शूटिंग से 4 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हासिल हुए थे।

बता दें कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के ज्यादातर इवेंट गोल्ड कोस्ट में होंगे जबकि शूटिंग स्पर्धा का आयोजन 8 से 14 अप्रैल के बीच ब्रिसबेन के बेलमोंट शूटिंग सेंटर में होगा। राइफल, पिस्टल और शॉटगन के तीन स्पर्धाओं में 9 मेंस और 8 विमेंस स्पर्धाएं होंगी।

जीतू राय और गगन नारंग के अलावा भारतीय शूटिंग दल में संजीव राजपूत, मानवजीत सिंह संधू और मोहम्मद असाब को भी जगह मिली है। ग्लासगो में 2014 के खेलों में जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, नारंग ने 50 मीटर राइफल प्रोन में सिल्वर और 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

महिला दल में चंदेल के अलावा हिना सिद्धू, युवा मेहुली घोष और मनु भाकर को जगह मिली है। अपूर्वी चंदेला ने पिछली बार ग्लासगो में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

शूटिंग के लिए 15 सदस्यीय पुरुष दल- संजीव राजपूत और चैन सिंह (50 मीटर राइफल, 3 पोजिशन), चैन सिंह और गगन नारंग (50 मीटर राइफल प्रोन), रवि कुमार और दीपक कुमार (10 मीटर एयर राइफल), अनीश और नीरज कुमार (25 मीटर फायर पिस्टल), जीतू राय और ओम प्रकाश (50 मीटर फ्री पिस्टल), जीतू राय और ओम प्रकाश (10 मीटर एयर पिस्टल), मानवजीत सिंह और कीनन चेनाई (ट्रैप), मोहम्मद असाब और अंकुर मित्तल (डबल ट्रैप), स्मित सिंह, शीरज शेख (स्कीट)। 

शूटिंग के लिए 12 सदस्यीय महिला दल- अंजुम मुद्गिल और तेजस्विनी सावंत (50 मीटर राइफल, 3 पोजिशन), अंजुम मुद्गिल और तेजस्विनी सावंत  (50 मीटर राइफल प्रोन), अपूर्वी चंदेला और मेहुली घोष (10 मीटर एयर राइफल), हिना सिद्धू और अनुराज सिंह (25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल),  हिना सिद्धू और मनु भाकर (10 मीटर एयर पिस्टल), श्रेयषी सिंह और सीमा तोमर (ट्रैप), श्रेयषी सिंह और वर्षा वर्मन (डबल ट्रैप), सनिया शेख और महेश्वरी चौहान (स्कीट)।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजीजीतू राय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!