लाइव न्यूज़ :

जायसवाल को कोहली से बातचीत के बाद अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:17 IST

Open in App

अबुधाबी, एक अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को उम्मीद है कि भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली से बातचीत के बाद उनका भाग्य बदल जाएगा।

बुधवार को आरसीबी के हाथों हार के बाद रॉयल्स के कई युवा खिलाड़ियों ने कोहली से लंबी बातचीत की। इनमें जायसवाल भी शामिल थे।

राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जायसवाल ने कहा, ‘‘मैं जानना चाहता था कि बड़े स्कोर कैसे बनाने हैं। मैंने विराट भैया से इसी बारे में बात की जैसे कि मैं प्रभाव कैसे छोड़ूं और अपनी टीम की मदद कैसे कर सकता हूं।’’

इस युवा बल्लेबाज ने कहा, ‘‘उन्होंने बहुत अच्छी तरह से समझाया कि मैं कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं और अपने खेल में सुधार ला सकता हूं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं कैसे सारे समय सकारात्मक बना रहूं।’’

बायें हाथ का यह बल्लेबाज लगातार अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहा है। उन्होंने आईपीएल में पिछले चार मैचों में 31, 36, पांच और 49 रन बनाये है।

जायसवाल ने कहा, ‘‘मैं वैसा नहीं कर पा रहा हूं जैसा मैं चाहता हूं। यह अच्छा है कि मैं अच्छी शुरुआत कर रहा हूं लेकिन मुझे फिर से जब भी मौका मिलता है मैं इन्हें बड़े स्कोर में बदलना चाहता हूं। मुझे यह जानना होगा कि बड़े स्कोर कैसे बनाये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!