लाइव न्यूज़ :

हमारे लिये दमदार वापसी करना महत्वपूर्ण था : धोनी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 00:50 IST

Open in App

दुबई, 15 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिछले साल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकने के बाद उनके लिये अच्छी वापसी करना महत्वपूर्ण था और उन्हें खुशी है कि उनकी टीम इसमें सफल रही और चैंपियन बनी।

चेन्नई फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रन से हराकर चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीता।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर फाफ डुप्लेसिस के 86 और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से तीन विकेट पर 192 रन बनाये। इसके जवाब में केकेआर को शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने पहले विकेट के लिये 91 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन उसकी टीम आखिर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना पायी।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘चेन्नई पर बात करने से पहले मैं केकेआर पर बात करना चाहूंगा। अगर कोई टीम इस आईपीएल में खिताब की दावेदार थी तो वह केकेआर थी। उसने बेहतरीन वापसी की। मुझे लगता है कि ब्रेक से उन्हें फायदा मिला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक चेन्नई की बात है तो आंकड़ों में हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम हैं लेकिन हम फाइनल में हारते रहे। विरोधी टीम को हावी नहीं होने देने वाले पहलू पर हम सुधार करना चाहते थे। हमने ऐसा किया। हमारे लिये अच्छी वापसी करना महत्वपूर्ण था।’’

केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि आज का दिन उनका नहीं था लेकिन वह अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

मोर्गन ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने जिस तरह का जज्बा दिखाया उस पर मुझे बहुत गर्व है। आज का दिन दुर्भाग्य से हमारा नहीं था। वेंकटेश (अय्यर) इस मंच पर नया है लेकिन उसका भविष्य उज्जवल है। शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। ’’

चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हम कई बार फाइनल में पहुंचे लेकिन अंतिम बाधा पार करना महत्वपूर्ण था। उम्रदराज खिलाड़ियों के चयन को लेकर आलोचना भी हुई लेकिन उन्होंने सही समय पर अच्छा प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ियों का महत्व है लेकिन अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है।’’

केकेआर के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा, ‘‘हमारा सफर शानदार रहा और मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, लेकिन आज बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम जीती और चेन्नई चैंपियन टीम की तरह खेली। हमने दूसरे चरण में जैसा प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व होना चाहिए।’’

अपनी शानदार 86 रन के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘यह शानदार दिन था। आईपीएल में 100वां मैच था और मेरे लिये खास दिन था। मैं लंबे समय से चेन्नई के साथ हूं और यह समय शानदार रहा। रुतुराज (गायकवाड) प्रतिभाशाली है। उसका भविष्य उज्जवल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!