लाइव न्यूज़ :

शूटिंग: ISSF वर्ल्ड कप में रिजवी ने जीता सिल्वर, भारत का खाता खुला

By भाषा | Updated: April 24, 2018 16:02 IST

जीतू और मिथारवल को हालांकि निराशा हाथ लगी और दोनों ही फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

Open in App

चांगवोन (दक्षिण कोरिया), 24 अप्रैल: शहजार रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक के साथ यहां चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में भारत के लिए पहला पदक जीता। मार्च में मैक्सिको में हुए आईएसएसएफ विश्व कप में पहली बार हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाले रिजवी इस बार सिर्फ 0.2 अंक से सोने का तमगा जीतने से चूक गए। उन्होंने कड़े मुकाबले में 239 .8 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

रूस के आर्तेम चेर्नोसोव ने 240 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। ब्रॉन्ज मेडल बुल्गारिया के समुइल दोनकोव ने जीता जिन्होंने 217.1 अंक हासिल किए। पहले दो दिन भारतीय निशानेबाज कोई पदक नहीं जीत पाए थे जिसके बाद आज भारत को पदक दिलाने का दारोमदार रिजवी के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं जीतू राय और ओम प्रकाश मिथारवल पर था। रिज्वी ने क्वालीफाइंग में 582 अंक के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

जीतू और मिथारवल को हालांकि निराशा हाथ लगी और दोनों ही फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। मिथारवल 581 अंक के साथ 11वें जबकि जीतू 575 अंक के साथ 38वें स्थान पर रहे।

टॅग्स :निशानेबाजीजीतू राय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!