लाइव न्यूज़ :

शूटिंग वर्ल्ड कप: 16 साल की मनु भाकर ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल, अंक तालिका में टॉप पर भारत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 6, 2018 11:53 IST

इंटरनेशनल शूटिंग स्पॉर्ट्स फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की मनु भाकर ने दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

Open in App

मेक्सिको में चल रही इंटरनेशनल शूटिंग स्पॉर्ट्स फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की मनु भाकर ने दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। मनु ने ओम प्रकाश मिथरवाल के साथ मिलकर मिक्सड इवेंट के 10 मीटर एयर पिस्टल का गोल्ड अपने नाम किया। इससे पहले 16 साल की मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला) में गोल्ड जीता था।

इसी के साथ भारत इस वर्ल्ड शूटिंग प्रतियोगिता में टॉप पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब तक कुल 7 मेडल हो चुके हैं, जिनमें 3 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मनु भाकर के अलावा भारत के शहजर रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष) में गोल्ड मेडल में गोल्ड मेडल जीत चुके है। (मनु भाकर ने चोट के कारण छोड़ दी थी मुक्केबाजी, 16 की उम्र में शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड)

हरियाणा के दादरी की रहने वाली मनु की उम्र सिर्फ 16 साल है और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दो साल पहले ही निशानेबाजी शुरू की है। इससे पहले मनु मुक्केबाजी और मणिपुर का मार्शल आर्ट थांग टा भी करती थीं। हालांकि चोट लगने के बाद उनकी मां ने मुक्केबाजी करने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने निशानेबाजी में हाथ आजमाना शुरू किया।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम