लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 1936 बर्लिन ओलंपिक से जुड़ा ट्वीट हटाया, मांगी माफी

By भाषा | Updated: July 25, 2020 08:36 IST

IOC, Berlin Olympics: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने नाजी जर्मनी से जुड़े 1936 बर्लिन ओलंपिक से जुड़ा ट्वीट हटाते हुए कहा कि जो लोग इससे आहत महसूस कर रहे हैं उनसे माफी मांगते हैं

Open in App
ठळक मुद्देआईओसी ने 1936 बर्लिन ओलंपिक से जुड़ा अपना ट्वीट हटाते हुए मांगी माफीआईओसी ने कहा कि 1936 बर्लिन ओलंपिक फिल्म से आहत होने वालों से माफी मांगते हैं

जेनेवा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने शुक्रवार को उस ट्विटर संदेश को हटा दिया जिसमें 1936 ओलंपिक की मेजबानी करते समय बर्लिन में नाजी जर्मनी से जुड़ा जश्न मनाते दिखाया गया था। आईओसी ने इसके लिए माफी भी मांगी।

टोक्यो ओलंपिक से एक साल पहले आईओसी ने बीते ओलंपिक से जुड़े कुछ ट्वीट किये थे। इससे जुड़ी फिल्म में जर्मनी के बर्लिन में हुए ओलंपिक से संबंधित घटना भी थी। आईओसी ने शुक्रवार को लिखा, ‘‘हम उन लोगों से माफी मांगते हैं जो बर्लिन 1936 ओलंपिक खेलों की फिल्म से आहत महसूस कर रहे हैं।’’ 

आईओसी के संदेश में बर्लिन में चार एथलेटिक्स स्वर्ण पदक जीतने वाले अश्वेत अमेरिकी जेसी ओवेन्स के फुटेज भी शामिल थे।

आईओसी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ओवेन्स ने नस्लीय श्रेष्ठता के उनके नीच फासीवादी दावों को चकनाचूर करते हुए 'नाजी शासन को एक शानदार सबक सिखाया।'

टॅग्स :ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम