लाइव न्यूज़ :

आईओए ने ओलंपिक दल को लौटने पर आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के बिना प्रवेश की अनुमति देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 09:51 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सरकार से तोक्यो से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों को कोरोना आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाये बिना प्रवेश की अनुमति देने का अनुरोध किया चूंकि वे खेलगांव में काफी कड़ी जांच प्रक्रिया में रह रहे थे ।

खेल सचिव रवि मित्तल को लिखे पत्र में बत्रा ने कहा कि ओलंपिक दल का टीकाकरण हो चुका है और तोक्यो में नियमित तौर पर कोरोना टेस्ट हो रहे थे तो उन्हें स्वदेश लौटने पर आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने से छूट दी जाये ।

बत्रा ने पत्र में कहा ,‘‘ विदेश से आने पर भारत में प्रवेश से पहले वैध आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखाना जरूरी है । जापान से आने वाले लोगों पर भी यह लागू होता है । मैं अनुरोध करता हूं कि तोक्यो से लौट रहे खिलाड़ियों, अधिकारियों, आईओए प्रतिनिधियों, एनएसएफ अधिकारियों और मीडिया को इससे छूट दी जाये ।’’

तोक्यो ओलंपिक प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों का रोज एंटीजेन टेस्ट होता था और पॉजिटिव आने पर आरटी पीसीआर टेस्ट होता था । खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धा पूरी होने के 48 घंटे के भीतर ही तोक्यो छोड़ना भी है ।

बत्रा ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे जापानी सरकार से भारतीय दल को कोरोना जांच के बिना रवानगी की अनुमति देने के लिये कहे ।

रजत पदक विजेता मीराबाई चानू समेत भारोत्तोलन दल सोमवार को रवाना होगा । बत्रा ने बताया कि जापान से एयर इंडिया, विस्तारा, आल निप्पोन एयरलाइंस और जापान एयरलाइंस की उड़ानें आयेंगी । उन्होंने इन एयरलाइंस से भी भारतीय दल को बिना आरटी पीसीआर रिपोर्ट के यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!