लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी को बाहर करने के खिलाफ आईओए ने सीजीएफ आमसभा से किया किनारा

By भाषा | Updated: July 26, 2019 22:48 IST

राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी को बाहर करने के फैसले के खिलाफ भारतीय ओलंपिक संघ ने सितंबर में होने वाली राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की आमसभा से पीछे हटने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय ओलंपिक संघ ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की आमसभा से पीछे हटने का फैसला किया है।भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 66 में से 16 पदक निशानेबाजी में जीते थे।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी को बाहर करने के फैसले के खिलाफ भारतीय ओलंपिक संघ ने सितंबर में होने वाली राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की आमसभा से पीछे हटने का फैसला किया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग को लिखे पत्र में आईओए ने उपाध्यक्ष के पद के लिये महासचिव राजीव मेहता और खेल समिति के सदस्य के तौर पर नामदेव शिरगांवकर के नामांकन भी वापिस ले लिए।

आईओए ने एक पत्र में लिखा, ‘‘सीजीए भारत के अधिकारियों ने रवांडा में सितंबर में होने वाली सीजीएफ की आमसभा में भागीदारी का फैसला वापिस ले लिया है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘आमसभा के दौरान होने वाले चुनाव में भारतीय अधिकारियों के नामांकन भी वापिस ले लिए गए हैं जिनमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (एशिया) पद के लिये राजीव मेहता और खेल समिति के सदस्य के तौर पर नामदेव शिरगांवकर के नामांकन शामिल थे।’’

इसमें कहा, ‘‘पिछले दो दशक में एशिया में हुए एकमात्र राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत ने की थी लेकिन हमें अपना विरोध दर्ज कराने पर मजबूर होना पड़ा है। बर्मिंघम खेलों से निशानेबाजी को हटाने को लेकर काफी निराशा और आक्रोश है।’’

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की पिछले महीने हुई बैठक में निशानेबाजी को बर्मिंघम खेलों से हटाने का फैसला लिया गया। मेहता ने तब कहा था कि आईओए कोई अभूतपूर्व कदम उठा सकता है जिसमें इन खेलों का बहिष्कार शामिल है।

आईओए ने गुरुवार को भेजे पत्र में भी कहा कि भारत इन खेलों का बहिष्कार कर सकता है। पत्र में कहा गया, ‘‘कार्यकारी परिषद और आईओए की आमसभा बर्मिंघम 2022 खेलों में भागीदारी के बारे में विचार करेंगे।’’ भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 66 में से 16 पदक निशानेबाजी में जीते थे।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!