लाइव न्यूज़ :

इंटर मिलान ने बड़ी जीत से सेरी ए अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 11:17 IST

Open in App

मिलान, 22 अगस्त (एपी) इंटर मिलान के नये खिलाड़ी हकाना कालाहानोग्लु ने एक गोल करने के अलावा अन्य गोल करने में मदद की जिससे उनकी टीम ने जेनोवा पर 4-0 की बड़ी जीत से इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।कालाहानोग्लु एसी मिलान से इंटर मिलान से जुड़े हैं। उन्होंने मिलान स्क्रीनियर की छठे मिनट में गोल करने में मदद की और इसके बाद 14वें मिनट में गोल दागकर बढ़त दोगुनी की। आर्तुरो विडाल ने 74वें मिनट में तीसरा जबकि एडिन जेको ने अंतिम क्षणों में चौथा गोल किया। सेरी ए के अन्य मैचों में लाजियो ने इम्पोली को 3-1 से हराया। इंपोली दूसरी डिवीजन से शीर्ष डिवीजन में पहुंचा है। पिछले तीन सत्र से तीसरे नंबर पर रहने वाले अटलांटा ने दोनों हाफ में गोल करके टोरिनो को 2-1 से पराजित किया।एक अन्य मैच में सासुओलो ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हेल्लास वेरोना को 3-2 से हराया। वेरोना के कप्तान मिगुएल वेलोसा को मध्यांतर से ठीक पहले बाहर भेज दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वMajor League Soccer: मेस्सी की झोली में 46वीं ट्रॉफी?, गत चैंपियन कोलंबस क्रू को 3-2 से हराकर इंटर मिलान ने जीती सपोर्टर्स शील्ड

अन्य खेलअमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे लियोनेल मेसी, इस क्लब ने कर दी पुष्टि, जानें डिटेल

अन्य खेलItalian Cup Football Tournament: इंटर मिलान ने सत्र में दूसरा खिताब जीता, फियोरेंटीना को 2-1 से हराकर इटालियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट पर किया कब्जा, इस खिलाड़ी ने दागे 2 गोल

अन्य खेलUEFA Champions League Final: इंटर मिलान ने चिर प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान को 1-0 से हराकर फाइनल में, 10 जून को इस टीम से हो सकता है सामना

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!