लाइव न्यूज़ :

इनियान लोर्का ओपन में तीसरे स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:48 IST

Open in App

लोर्का (स्पेन) 31 दिसंबर भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर (जीएम) पी इनियान यहां लोर्का ओपन 2021 शतरंज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे।

  उन्नीस साल के इनियान ने नौ दौर में सात मुकाबले जीतकर सात अंक बनाए। उन्हें दो  मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जिसमें अर्मेनिया के करेन एच ग्रिगोरियन के खिलाफ आखिरी दौर का मुकाबला भी शामिल है।

इस हार के कारण वह तालिका में शीर्ष स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गये। इससे पहले आठवें दौर के खेल के बाद वह शीर्ष स्थान पर थे।

इनियान ने गुरुवार देर रात संपन्न हुए इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के दम पर पांच ईएलओ अंक प्राप्त किए।

इनियान ने इस दौरान आठवें दौर में हमवतन जीएम कार्तिक वेंकटरमन को भी हराया। वेंकटरमण के भी सात अंकों थे लेकिन टाई-ब्रेक के कम स्कोर के कारण वह चौथे स्थान पर रहे।

इंटरनेशनल मास्टर श्रीजीत पॉल ने 6.5 अंक हासिल कर सातवें स्थान पर रहे।

ब्राजील के जीएम एलेक्जेंडर फियर ने 7.5 अंकों के साथ  इसके विजेता बने। ग्रिगोरियन ने भी 7.5 अंक हासिल किए लेकिन ब्राजील के खिलाड़ी का टाई-ब्रेक स्कोर बेहतर था।

टूर्नामेंट में 25 देशों के 159 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!