लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशियाई टीम फ्लाइट में कोविड-19 मामला आने के बाद ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 13:48 IST

Open in App

बर्मिंघम, 18 मार्च इंडोनेशियाई बैडमिंटन टीम ने लंदन की फ्लाइट के दौरान एक यात्री के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यहां चल रही ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया क्योंकि इसके बाद उसके सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को 10 दिन के लिये पृथकवास में रहने को बाध्य होना पड़ा। यह जानकारी विश्व संचालन संस्था (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरूवार को दी।

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रिटेन सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की ‘टेस्ट एवं ट्रेस सर्विस’ द्वारा इंडोनिशियाई टीम के कई खिलाड़ियों और टीम सदस्यों को संपर्क किया गया जिससे अब उन्हें तुरंत प्रभाव से पृथकवास में रहना जरूरी होगा। ’’

इसके अनुसार, ‘‘ब्रिटेन सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी टीम को फ्लाइट पकड़ने के दिन से 10 दिन तक पृथकवास में रहना होगा क्योंकि उसी फ्लाइट में एक व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव मिला है। ’’

विश्व संस्था ने कहा कि ड्रा में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा और उनके प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को वॉकओवर मिल जायेगा।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘इससे इंडोनेशियाई टीम के खिलाड़ियों के सभी मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को अगले दौर के लिये वॉकओवर दे दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!