लाइव न्यूज़ :

शूटिंग: शाहजार रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल रैंकिंग में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: May 1, 2018 13:34 IST

पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल में निशानेबाज रवि कुमार चौथे और दीपक कुमार नौवे स्थान पर हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मई: कोरिया में हाल ही में संपन्न विश्व कप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज शाहजार रिजवी आईएसएसएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रिजवी के 1654 रेटिंग अंक है जो रूस के अर्टेम चेरनोसोव ( 1046 ) और जापान के तोमोयुकी मत्सुदा ( 803 ) को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे।

भारत के जीतू राय छठे और ओमप्रकाश मिठारवाल 12वें स्थान पर हैं। रिजवी ने मार्च में मैक्सिको में हुए विश्व कप में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल रैंकिंग में चौथे स्थान पर है।

पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल में निशानेबाज रवि कुमार चौथे और दीपक कुमार नौवे स्थान पर हैं। पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में अखिल शेरोन चौथे और संजीव राजपूत आठवें स्थान पर है।

महिला वर्ग में दस मीटर एयर राइफल में राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता मेहुली घोष सातवें, अपूर्वी चंदेला 11वें और अंजुम मुद्गल 12वें स्थान पर है। अंजुम 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में भी आठवें स्थान पर हैं। (और पढ़ें- IPL 2018: चेन्नई सुपरकिंग्स बनी टी20 में 100 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की दूसरी टीम)

टॅग्स :निशानेबाजीजीतू राय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!