लाइव न्यूज़ :

भारत का 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक पक्का

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:31 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 26 जून सौरभ चौधरी और मनु भाकर की भारतीय जोड़ी शनिवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिये जबकि अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की जोड़ी कांस्य पदक के लिये निशाना लगायेगी।

भारत ने प्रतियोगिता के तीसरे दिन कम से कम एक रजत पदक पक्का कर लिया। सौरभ और मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के अंतिम क्वालीफिकेशन दौर में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर (387) बनाया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनायी।

अब स्वर्ण पदक मुकाबले में उनकी भिड़ंत रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से होगी।

वहीं अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी भी पदक की दौड़ में हैं, दोनों अंतिम क्वालीफाइंग दौर में 386 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर रहे जिससे उन्होंने कांस्य पदक मैच में जगह पक्की की, जहां उनका सामना गोलनौश सेबघाटोलाही और जावाद फोरोघी की ईरानी जोड़ी से होगा।

लेकिन भारतीय राइफल निशानेबाजों के लिये 10 मीटर एयर मिश्रित स्पर्धा में दिन खराब रहा। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं। इलावेनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी दूसरे क्वालीफिकेशन दौर में पहुंची जिसमें वे 416.1 अंक के कुल स्कोर से छठे स्थान पर रहे।

अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी पहले क्वालीफाइंग की बाधा पार नहीं कर सकीं और 15वें स्थान पर हीं।

भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में दो पदक जीते हैं। सौरभ चौधरी ने पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शुरूआती दिन कांस्य पदक जीता था। वहीं मनु, यशस्विनी और राही सरनोबत की पिस्टल महिला टीम ने दूसरे दिन कांसा जीता था।

तोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!