लाइव न्यूज़ :

चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर एक्शन, स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर तीन साल का बैन, प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से प्रभावी, टोक्यो ओलंपिक में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2022 20:47 IST

एआईयू ने सात मार्च को पटियाला में कमलप्रीत कौर का जो नमूना जांच के लिए लिया था उसे परीक्षण में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद इस साल मई में उन्होंने अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेनोजोलोल एक विशिष्ट एनाबोलिक स्टेरॉयड है और विश्व एथलेटिक्स के अनुसार यह प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल है।कमलप्रीत ने अपने बी नमूने की जांच कराने से इनकार कर दिया है।कमलप्रीत टोक्यो खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं थी।

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली भारत की शीर्ष चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर बुधवार को प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई (एआईयू) ने यह घोषणा की।

कमलप्रीत पर लगा प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से प्रभावी होगा। एआईयू ने सात मार्च को पटियाला में उनका जो नमूना जांच के लिए लिया था उसे परीक्षण में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद इस साल मई में उन्होंने अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था। स्टेनोजोलोल एक विशिष्ट एनाबोलिक स्टेरॉयड है और विश्व एथलेटिक्स के अनुसार यह प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल है।

एआईयू ने बयान में कहा, ‘‘एआईयू ने भारत की कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थ (स्टेनोजोलोल) की मौजूदगी/इस्तेमाल करने पर 29 मार्च 2022 से तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया है। उनके नतीजे सात मार्च 2022 से अमान्य होंगे।’’ कमलप्रीत ने अपने बी नमूने की जांच कराने से इनकार कर दिया है।

एआईयू ने कहा, ‘‘11 अप्रैल 2022 को खिलाड़ी ने पुष्टि की थी कि जब तक खर्च में उनकी सहायता नहीं की जाती तब तक वह बी नमूने के आकलन या ए नमूने और/या बी नमूने के प्रयोगशाली दस्तावेजीकरण पैकेज (एलडीपी) के लिए आग्रह नहीं करेंगी।’’ कमलप्रीत टोक्यो खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं थी।

कमलप्रीत ने पिछले साल टोक्यो खेलों से पहले 65.06 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने तोक्यो खेलों के दौरान क्वालीफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी जहां वह 63.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सातवें स्थान पर रहीं थी। यह खेलों में किसी भारतीय खिलाड़ी का फील्ड स्पर्धाओं में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

छब्बीस साल की कमलप्रीत ने निजी प्रयोगशाला में चार सप्लीमेंट का आकलन कराया था और एक प्रोटीन सप्लीमेंट में ‘स्टेरॉयड के अंश’ मिले थे। उन्हें नयी दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला में प्रोटीन सप्लीमेंट के परीक्षण की स्वीकृति मिली थी जिसमें स्टेनोजोलोल मिला था।

कमलप्रीत को इसके बाद बुलाया गया और उन्होंने कहा कि वह 10 से 15 फरवरी 2022 के आसपास से ट्रेनिंग के दिनों के दौरान हफ्ते में पांच दिन प्रोटीन सप्लीमेंट ले रहीं थी और उन्होंने डोप नियंत्रण से दो दिन पहले भी ऐसा किया। हालांकि वह यह स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं कि उन्हें ये सप्लीमेंट कहां से मिले।

एआईयू ने इसके बाद सात सितंबर के खिलाड़ी को आरोपों का नोटिस दिया। कमलप्रीत ने एआईयू से नोटिस मिलने के 20 दिन के भीतर उल्लंघन की बात और साथ ही प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली और उनका प्रतिबंध चार साल से घटाकर तीन साल कर दिया गया। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!