लाइव न्यूज़ :

भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांसा जीता

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:42 IST

Open in App

भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने बुधवार को यहां अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में भारत का पांचवां पदक है। भारतीय टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे। भारतीय टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में 3:23.60 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रही। नाइजीरिया ने 3:19.70 सेकेंड के समय से स्वर्ण और पोलैंड ने 3:19.80 सेकेंड के समय से रजत पदक जीता। भारत ने सुबह चैम्पियनशिप की हीट में 3:23.36 सेकेंड के रिकार्ड समय से ओवरआल दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर फाइनल में प्रवेश किया था। यह रिकॉर्ड हालांकि ज्यादा देर भारत के नाम नहीं रहा और नाइजीरिया ने दूसरी हीट में 3 : 21 . 66 के टाइमिंग के साथ इसे तोड़ दिया । इस तरह चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम के कांस्य से पहले अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिये सीमा अंतिल (चक्का फेंक में कांस्य, 2002), नवजीत कौर ढिल्लों (चक्का फेंक में कांस्य, 2014), ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा (भालाफेंक में स्वर्ण, 2016), हीमा दास (400 मीटर में स्वर्ण, 2018) ने पदक जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलखेल मंत्री ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं से मुलाकात की

भारतजम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब में महिला और उसके दो बच्चों को मुक्त कराया

अन्य खेलअंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाले की नजरें अमित एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों पर

अन्य खेलको ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप पदक पर भारत को बधाई दी, कहा एथलेटिक्स में की काफी तरक्की

अन्य खेलभारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांसा जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!