लाइव न्यूज़ :

भारत के लंच तक एक विकेट पर 108 रन

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:43 IST

Open in App

केएल राहुल ने पहले विकेट की भागीदारी के लिये अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन अर्धशतक से चूक गये जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 108 रन बना लिये। राहुल (46) ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की लेकिन जेम्स एंडरसन की फुल लेंथ गेंद पर बल्ला छुआकर जॉनी बेयरस्टो को कैच दे बैठे। राहुल फैसले से खुश नहीं थे, उन्होंने इशारा किया कि बॉल ट्रैकर में जो ‘स्पाइक’ है, वो उनके बल्ले के पैड से लगने से है। हालांकि रिप्ले के अनुसार यह सही फैसला था। फिर रोहित का साथ निभाने चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर उतरे जो 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रोहित 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त अब नौ रन की हो गयी है और उसने इंग्लैंड की 99 रन की बढ़त को खत्म किया। टीम अब लीड्स टेस्ट की तरह बल्लेबाजी क्रम के गिरने से सतर्क रहना चाहेगी ताकि अच्छा स्कोर खड़ा कर सके। इसके लिये उसे इंग्लैंड को जीत के लिये 225 से ज्यादा रन का लक्ष्य देना होगा ताकि विराट कोहली के तेज गेंदबाजों को चौथी पारी में उस पिच पर अच्छा करने का मौका मिले जिस पर कुछ दरारें पड़ सकती हैं। आसमान पर बादल छाये हैं लेकिन राहुल और रोहित ने एंडरसन, ओली रॉबिन्सन और क्रिस वोक्स के खिलाफ अच्छी तकनीक अपनायी। रोहित ने इस पूरी श्रृंखला में ऑफ स्टंप के बाहर जाती सभी गेंदों को छोड़ा है और आगे आकर खेले हैं । साथ ही उन्होंने लूज गेंदों का फायदा उठाया। रोहित ने एंडरसन पर स्ट्रेट ड्राइव से चौका लगाया तो राहुल ने वोक्स पर इसी तरह से शॉट लगाया। राहुल ने फिर रॉबिन्सन की गेंद को बाउंड्री के लिये भेजा और फिर एक छक्का जड़ा। रॉबिन्सन की गेंद पर मैदानी अंपायर ने उन्हें पगबाधा दे दिया था लेकिन रिव्यू में भारतीय खिलाड़ी को सफलता मिली। राहुल के आउट होने के बाद एंडरसन ने रोहित को ओवर पिच गेंद डाली जिसे उन्होंने कवर क्षेत्र की भेजा और फिर क्रेग ओवरटन पर एक और चौका लगाया। पुजारा ने भी रॉबिन्सन पर ऑफ ड्राइव से और ओवरटन पर स्क्वायर कट से चौका लगाया। लंच से पहले उन्होंने मोईन अली पर बाउंड्री लगाकर भारत को बढ़त दिलायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!