लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: भारत ने तीन पदक जीत कर किया शानदार आगाज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2023 12:50 IST

भारत ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 और पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धाओं में तीनों पदक जीत कर सोमवार को यहां पैरा एशियाई खेलों का शानदार आगाज किया।

Open in App
ठळक मुद्देएशियन पारा गेम में भारत का शानदार आगाज, तीन पदक डाले झोली में शैलेश कुमार ने ऊंची कूद टी63 और प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो एफ51 में जीता स्वर्ण पदकशैलेश कुमार ने 1.82 मीटर का एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया

नई दिल्ली: भारत ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 और पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धाओं में तीनों पदक जीत कर सोमवार को यहां पैरा एशियाई खेलों का शानदार आगाज किया। शैलेश कुमार  ने  ऊंची कूद टी63 और प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो एफ51 में स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

कुमार ने 1.82 मीटर का एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हमवतन मरियप्पन थंगावेलु (1.80 मीटर) और गोविंदभाई रामसिंगभाई पाधियार (1.78 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में यही तीन भारतीय ही प्रतियोगी थे।

पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में सूरमा ने 30.01 मीटर का एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि धरमबीर (28.76 मीटर) और अमित कुमार (26.93 मीटर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में केवल चार प्रतियोगी थे, जिसमें सऊदी अरब के राधी अली अलार्थी 23.77 मीटर के थ्रो के साथ अंतिम स्थान पर रहे।

मोनू घनगास ने पुरुषों की गोला फेंक एफ11 स्पर्धा में 12.33 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। महिलाओं की कैनो वीएल2 स्पर्धा में प्राची यादव ने 1:03.147 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सएशियन गेम्सPara Athleticsचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!