लाइव न्यूज़ :

छोटे से कमरों में पृथकवास में रह रही है भारतीय महिला क्रिकेट टीम

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:22 IST

Open in App

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ब्रिसबेन के होटल के छोटे से कमरों में पृथकवास में रखा गया है जिसमें उन्होंने 14 दिन के कड़े पृथकवास के चार दिन ही बिताये हैं और बीसीसीआई अधिकारी के अनुसार इसका असर खिलाड़ियों पर पड़ना शुरू हो गया है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सरकार द्वारा मुहैया कराये जाने वाली पृथकवास सुविधा में कमरे बहुत ही छोटे है जिसमें खिलाड़ी केवल हल्का अभ्यास ही कर पा रही हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘कमरे बहुत ही छोटे हैं। आप इसमें ज्यादा कुछ ट्रेनिंग नहीं कर सकते। हालांकि वहां सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं हैं जैसा कि ब्रिटेन में खिलाड़ियों के साथ हुआ था लेकिन फिर भी पृथकवास काफी कड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जो खाना दिया जा रहा है, वो ठीक है और हर दिन खाने का मेन्यू बदल रहा है। लेकिन दो हफ्ते काफी चुनौतीपूर्ण होंगे। ’’ ब्रिटेन में खिलाड़ियों को पृथकवास के पहले हफ्ते में ही अभ्यास करने की अनुमति दे दी गयी थी क्योंकि उन्होंने मुंबई में दो हफ्ते पृथकवास में बिताये थे। महिला टीम तीन वनडे, दिन रात्रि का एक टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये सोमवार को ब्रिसबेन पहुंची। सिडनी, पर्थ और मेलबर्न में कोविड-19 संबंधित पांबदियों के चलते कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ। अब सभी मैच क्वींसलैंड में खेले जायेंगे और श्रृंखला दो दिन के विलंब के बाद 21 सितंबर से शुरू होगी। इस साल आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली पुरूष क्रिकेट टीम को अपने पृथकवास के दौरान सीमित समय के लिये ट्रेनिंग करने की अनुमति दी गयी थी। लेकिन महिला टीम 14 दिन तक होटल के कमरों तक ही सीमित रहेगी। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार ने अपने कमरे की खिड़की की फोटो के साथ ट्वीट किया और लिखा, ‘‘जब तक आपके पास एक खिड़की है, जिंदगी रोमांचक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!