लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में भारतीय टेनिस टीम का अभियान समाप्त

By भाषा | Updated: July 27, 2021 13:58 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई भारतीय टेनिस टीम का तोक्यो ओलंपिक में अभियान मंगलवार को औपचारिक रूप से खत्म हो गया जब सानिया मिर्जा और सुमित नागल 153 की खराब संयुक्त रैंकिंग के कारण मिश्रित युगल स्पर्धा में जगह नहीं बना पाए।

प्रविष्टियों को मंगलवार सुबह अंतिम रूप दिया गया और इसके लिए कट 50 से 60 (संयुक्त रैंकिंग) के बीच रहने की उम्मीद थी। भारतीय जोड़ी के पास ऐसे में स्पर्धा में जगह बनाने का कोई मौका नहीं था।

मिश्रित युगल में सिर्फ 16 जोड़ियां खेलती हैं और सिर्फ दो मैच जीतने के बाद टीम को पदक दौर में जगह मिल जाती है।

नागल को पुरुष एकल में दानिल मेदवेदेव के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की महिला युगल जोड़ी पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!