लाइव न्यूज़ :

एस7 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके भारतीय तैराक सूयश और मुकुंदन

By भाषा | Updated: September 3, 2021 10:32 IST

Open in App

भारतीय तैराक सूयश नारायण जाधव और निरंजन मुकुंदन शुक्रवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 क्लास स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। जकार्ता में 2018 एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सूयश हीट 1 में 32.36 सेकेंड के समय से पांचवें स्थान पर रहे। वह हीट में पहले स्थान पर रहे अमेरिका के आस्टिन इवान (29.71 सेकेंड) से 2.65 सेकेंड पीछे रहे। हीट 2 में बेंगलुरू के 26 वर्षीय मुकुंदन 33.82 सेकेंड के समय से छठे स्थान पर रहे। प्रत्येक हीट से केवल शीर्ष चार तैराक ही फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं। एस7 क्लास में वो तैराक हिस्सा लेते हैं जिनके पैरों के काम करने की क्षमता सीमित होती है या फिर उनका एक पैर या फिर दोनों पैर नहीं होते। वर्ष 1972 के बाद यह पहली बार है जब भारत के लिये पैरा तैराक खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!