लाइव न्यूज़ :

पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में चमके मनु भाकर समेत ये भारतीय निशानेबाज

By भाषा | Updated: April 16, 2020 10:13 IST

Indian shooters: भारतीय निशानेबाजों ने पहली इंटरनेशनल ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया है, इसमें मनु भाकर, मेघना सज्जनार और अमनप्रीत सिंह हुए शामिल

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को हुई पहली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें अनुभवी अमनप्रीत सिंह, मनु भाकर और मेघना सज्जनार भी शामिल हुए।

ऑस्ट्रिया के मार्टिन स्ट्रेम्फल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 632.5 अंक से पहला स्थान हासिल किया जिसमें सज्जनार को 630.5 अंक के साथ दूसरा और फ्रांस के इटिएने गर्मोंड को 629.4 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला।

दुनिया के नंबर एक भारतीय दिव्यांश सिंह पंवार को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 627.8 अंक जुटाये। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अमनप्रीत शीर्ष पर रहे जबकि आशीष डब्बास दूसरे और तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा पक्का कर चुकी मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

हंगरी की वेरोनिका मेजर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सात देशों के कुल 50 निशानेबाजों ने पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमोन शरीफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

टॅग्स :निशानेबाजीमनु भाकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!