लाइव न्यूज़ :

अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की भारतीय रोइंग टीम ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 14:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई (सात मई) भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने तोक्यो में रविवार को एशिया—ओसेनिया महाद्वीपीय क्वालीफाइंग रेगेटा की अंतिम रेस में दूसरे स्थान पर रहकर पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में ओलंपि​क के लिये क्वालीफाई किया।

एक अन्य भारतीय जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। इस वर्ग में पांच ओलंपिक कोटा थे लेकिन वह क्वालीफाई करने से चूक गये क्योंकि एक देश को इस रेगेटा में केवल एक क्वालीफाईंग स्थान ही मिलता है।

पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करते हैं।

भारतीय रोइंग महासंघ की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने पीटीआई—भाषा से कहा, ''इस रेगेटा में एक देश की केवल एक नाव ही क्वालीफाई कर सकती है। अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में दूसरे स्थान पर रहे थे और इसलिए उन्होंने क्वालीफाई किया। ’’

उन्होंने कहा, ''जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स में चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे। अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने उनसे बेहतर स्थान हासिल किया था और इसलिए उन्होंने क्वालीफाई किया। ''

अर्जुन लाल और अरविंद सिंह 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के एकमात्र रोवर्स होंगे क्योंकि कोविड—19 महामारी के कारण भारत अन्य ओलंपिक क्वालीफायर्स में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

देव ने कहा, ''इटली में एक अन्य ओलंपिक क्वालीफायर होना है लेकिन कोविड—19 की स्थिति को देखते हुए हम किसी खिलाड़ी को वहां नहीं भेज रहे हैं। इसलिए ओलंपिक में हमारी एकमात्र यही भागीदारी होगी। ''

तोक्यो के सी फॉरेस्ट वाटरवे में आयोजित प्रतियोगिता में भारत की 14 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!