लाइव न्यूज़ :

शूट आउट में भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेन्टीना को हराया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 10:10 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 11 अप्रैल हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां एफआईएच प्रो लीग के रोमांचक पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना को शूट आउट में हराया।

दो बराबरी की टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में भारत को 21वें मिनट में मैन आफ द मैच हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त दिलाई लेकिन मार्टिन फरेरो ने 28वें और 30वें मिनट में दो गोल दागकर मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

अर्जेन्टीना की टीम ने इसके बाद मैच के अंतिम लम्हों तक अपनी बढ़त को बरकरार रखा। हालांकि जब भारत की हार लगभग तय लग रही थी तब हरमनप्रीत ने 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी।

इस ड्रॉ से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलना सुनिश्चित हुआ। भारत ने इसके बाद शूट आउट में गोलकीपर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बोनस अंक हासिल किया।

टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार शूट आउट जीतने वाली टीम को बोनस अंक मिलता है।

भारत पिछले एक साल से अधिक समय में पहला प्रो लीग मैच खेल रहा था।

श्रीजेश ने शूट आउट में लुकास विला, फरेरो और इग्नेसियो ओर्टिज के प्रयासों को नाकाम किया जिसके बाद दिलप्रीत सिंह ने अर्जेन्टीना के अनुभवी गोलकीपर जुआन विवाल्डी को छकाकर वन-आन-वन शूट आउट में भारत की जीत सुनिश्चित की।

इस नतीजे की बदौलत भारत ने एफआईएच प्रो लीग तालिका में सात मैचों में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अर्जेन्टीना इतने ही मैचों में 11 अंक के साथ छठे स्थान पर है।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज यह थी कि हमने कभी हार नहीं मानी। हम अंतिम मिनट तक चुनौती दे रहे थे और यही कारण है कि हम यह नतीजा हासिल करने में सफल रहे। ’’

दूसरे मैच में सुधार के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमें आज काफी कार्ड दिखाए गए (फाउल के कारण) इसलिए मुझे लगता है कि हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है। हमें यह ध्यान में रखना होगा जिससे कि अगले मैच में हमें कोई कार्ड नहीं दिखाया जाए।’’

दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!