लाइव न्यूज़ :

भारतीय ग्रैंडमास्टर एरिगैसी ने पुर्तगाल में शतरंज टूर्नामेंट जीता, गुकेश दूसरे स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:57 IST

Open in App

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने मंगलवार को यहां द्वितीय टेरास डी ट्रेस-ओस-मोंटेस शतरंज ओपन में जीत हासिल की, जबकि उनके हमवतन डी गुकेश दूसरे स्थान पर रहे।सत्रह साल के एरिगैसी (ईएलओ रेटिंग 2597) ने 140 से अधिक खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट के नौ दौर में 8.5 अंक के साथ स्पष्ट विजेता बनकर उभरें। उन्होंने इस दौरान आठ जीत दर्ज की और एक मुकाबला ड्रा रहा।एरिगैसी ने इस दौरान 15 साल के गुकेश के अलावा भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर मोक्ष अमित दोशी को भी हराया। नीदरलैंड के अंतरराष्ट्रीय मास्टर थॉमस बीर्डसन ही उन्हें ड्रॉ पर रोकने में सफल रहे। एरिगैसी ने इस जीत से 18.7 ईएलओं रेटिंग हासिल किये जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 2822 हो गये। चौथी वरीयता प्राप्त गुकेश ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की, लेकिन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के इस खिलाड़ी को 17.7 ईएलओ अंक का फायदा हुआ।भारत के पांच खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था जिसमें दोशी छह अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतVijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!