लाइव न्यूज़ :

एएफसी महिला एशियाई कप से पहले महिला हॉकी टीम से प्रेरणा ले रही भारतीय फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:13 IST

Open in App

एएफसी एशियाई कप की तैयारियों में जुटी भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी हमवतन महिला हॉकी टीम से प्रेरणा ले रही है जिसने तोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया था।तोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरे देश के लिये प्रेरणादायी है तथा राष्ट्रीय टीम की फुटबॉलर अदिति चौहान और डालिमा छिब्बर भी इससे अछूती नहीं हैं जो कि 2022 में होने वाले टूर्नामेंट के लिये कड़ी मेहनत कर रही हैं।अदिति से जब भारत की मेजबानी में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल में महिला हॉकी टीम को तोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाते हुए देखा। ईमानदारी से कहूं तो इसने मुझे काफी प्रेरित किया। ’’उन्होंने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में मैं उस ऊर्जा को महसूस कर सकती हूं। मैं उन भावनाओं को समझ सकती हूं और यह शानदार था। मैं अब अपने मौके का इंतजार कर रही हूं।’’भारतीय राष्ट्रीय टीम की एक अन्य सदस्य डालिमा ने भी ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया। डालिमा ने कहा, ‘‘मैं इसे एक अवसर के रूप में देख रही हूं। हाल में समाप्त हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों में हमने कई महिला खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ते हुए देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!