लाइव न्यूज़ :

भारतीय तीरंदाजी टीम का सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव, ट्रेनिंग बहाल

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:08 IST

Open in App

पुणे, तीन नवंबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को बताया कि सेना खेल संस्थान (एएसआई) में ट्रेनिंग कर रही भारतीय तीरंदाजी टीम के सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है लेकिन दो दिन के ब्रेक के बाद शिविर बहाल हो गया है।

साइ ने कहा कि नियमों के अनुसार वे राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण करा रहे हैं।

सहयोगी स्टाफ 30 अक्टूबर को संक्रमित पाया गया था और पुणे में एएसआई के परिसर के बाहर विशेष कोविड अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

कोविड संक्रमित मामले के बाद ट्रेनिंग शिविर को दो दिन तक निलंबित रखा गया लेकिन अब यह बहाल हो गया है।

साइ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘शिविर में हिस्सा ले रहे सभी लोगों के साथ एहतियात बरती जा रही है। उन्हें पृथकवास में रखा गया है और इन दो दिन में वे अपने कमरों में ही रहे। कोविड एहतियात और बुखार पर नजर रखने के बाद दो नवंबर से शिविर बहाल हो गया है।’’

साइ के अनुसार संक्रमित व्यक्ति सात अक्टूबर को शिविर से जुड़ने से पहले 14 दिन पृथकवास में रहा और नौ दिन उसने ट्रेनिंग में हिस्सा लिया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!