लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब

By भाषा | Updated: December 31, 2021 18:39 IST

Open in App

दुबई, 31 दिसंबर भारत ने शुक्रवार को यहां बारिश से प्रभावित अंडर-19 एशिया कप के फाइनल को डकवर्थ लुईस प्रणाली से  श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बनाये, जिसके बाद भारत को डकवर्थ लुइस प्रणाली के मुताबिक जीत के लिए इतने ही ओवर में 102 रन का लक्ष्य मिला।

  सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 56) की शानदार अर्धशतकीय पारी से टीम ने महज 21.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।  शेख रशीद 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के लिए बाये हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने 11 रन देकर तीन विकेट लिये थे जबकि ऑफ स्पिनर कुशल तांबे को दो सफलता मिली।

श्रीलंका की ओर से रवीन डिसिल्वा ने सबसे ज्यादा 15 रन का योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!