लाइव न्यूज़ :

भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 13:06 IST

Open in App

भारत 24 अक्टूबर को दुबई में टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को दी।आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है।टूर्नामेंट का पहला दौर 17 अक्टूबर को ओमान में शुरू होगा, जिसमें शुरुआती मैच में ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा।ग्रुप ए में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।सुपर 12 चरण को भी दो समूहों में बांटा गया है। यह टूर्नामेंट का दूसरा दौर होगा जो 23 अक्टूबर से शुरू होगा। इसका आगाज अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच से होगा। इसी दिन दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरेगी। पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा, जबकि दूसरा 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।फाइनल 14 नवंबर को दुबई में होगा और 15 नवंबर को रिजर्व दिवस रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!