लाइव न्यूज़ :

India vs Chinese Taipei Kabaddi Asian Games 2023: चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में कबड्डी टीम, चार बार विरोधी टीम को ‘ऑल आउट’ किया, पाकिस्तान से सामना!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2023 11:32 IST

India vs Chinese Taipei Kabaddi Asian Games 2023: सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में पदक सुनिश्चित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसेमीफाइनल में सामना पाकिस्तान से होने की संभावना है। भारत गुरुवार को ही अपने अंतिम ग्रुप मैच में जापान से भिड़ेगा।चीनी ताइपे के 15 अंक के मुकाबले 22 अंक जुटाकर जीत सुनिश्चित की।

India vs Chinese Taipei Kabaddi Asian Games 2023: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आराम से सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने 23 अंकों की आरामदायक जीत हासिल की।शक्तिशाली ईरान जैसे दिग्गजों का सामना करने से पहले कुछ कमियों को सुधारने की जरूरत है। 

चीनी ताइपे ने आज भारत के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में सामना पाकिस्तान से होने की संभावना है। इस जीत से भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि चीनी ताइपे की टीम दूसरे स्थान पर चल रही है। कबड्डी में 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों से सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिया जाता है।

भारत ने चार बार विरोधी टीम को ‘ऑल आउट’ किया जबकि उसके रेडर ने चार बोनस अंक जुटाए। पहले हाफ के बाद भारतीय टीम ने 28-12 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में चीनी ताइपे के 15 अंक के मुकाबले 22 अंक जुटाकर जीत सुनिश्चित की। चीनी ताइपे की टीम ने दूसरे हाफ में एक बार भारतीय टीम को ऑल आउट भी किया। भारत गुरुवार को ही अपने अंतिम ग्रुप मैच में जापान से भिड़ेगा।

टॅग्स :एशियन गेम्सKabaddi Leagueटीम इंडियाईरानजापानपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!